नीरज चोपड़ा ने टेनिस प्लेयर से रचाई गुपचुप शादी, कौन हैं उनकी पत्नी हिमानी मोर?

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की रहने वाली हैं. हिमानी ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Neeraj Chopra's Wife Himani Mor: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो ओलंपिक पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए गुपचुप शादी कर ली है. नीरज ने रविवार, 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया. उन्होंने हिमानी मोर से शादी की है, जो एक प्रतिभाशाली एथलीट और अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं.