AAP-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर सूत्रों से आई बड़ी खबर

ADVERTISEMENT
Big news regarding seat distribution in INDIA
लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक के अंदर से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने 5 अहम राज्यों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में 4 सीटें चाहती है। इस हिसाब से दिल्ली की 7 सीटों में से 3 सीटें कांग्रेस के लिए बचेंगी। इसके अलावा पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी 6 सीट कांग्रेस को देना चाहती है यानी 7 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की तैयारी है। AAP हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें चाहती है। ऐसे में यहां कांग्रेस के लिए 7 सीटें होंगी, वहीं आप ने गुजरात की 26 सीटों में से 1 सीट मांगी है। वहीं आम आदमी पार्टी गोवा की 2 लोकसभा सीटों में से एक सीट चाहती है। इस हिसाब से अरविंद केजरीवाल इन 5 राज्यों में 16 सीटें चाहते हैं।










