एक दिन में कितना कमा लेते हैं Myntra, Amazon के डिलिवरी बॉय, एक पैकेट पर मिलते हैं इतने पैसे

ऑनलाइन शॉपिंग के डिलीवरी बॉयज पार्सल डिलीवरी पर कमाई करते हैं, जहां अमेज़न में प्रति पार्सल ₹12 और मिंत्रा में ₹14-₹16 मिलते हैं। अगर पार्सल टूटता या खो जाता है तो भरपाई डिलीवरी बॉय को करनी होती है, लेकिन कंपनी बाइक एक्सीडेंट का इंश्योरेंस देती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

देश में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है. ई शॉपिंग के दौरान सामान घर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका डिलीवरी बॉयज की होती है. बारिश हो तूफान, दोपहर की चिलचिलाती गर्मी हो हमने हमेशा की मौसम की परवाह किए बनी इन डिलिवरी बॉएज को सड़कों पर बड़े-बड़े बैग लेकर दौड़ते देखा है.