'मैंने नहीं किया...', अहमदाबाद प्लेन क्रैश की AAIB रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, हादसे का कारण आया सामने!

Ahmedabad Plane Crash AAIB Report: अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों का फ्यूल कटऑफ.

point

कॉकपिट बातचीत: पायलट का सवाल, "फ्यूल क्यों बंद किया?" जवाब, "मैंने नहीं किया."

point

शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी का संकेत, EAFR डेटा मिला, कारण की जांच जारी.

point

पक्षी टकराने का सबूत नहीं, एक इंजन थोड़े समय चला.

point

इंजन बंद होने के बाद विमान की रैम एयर टर्बाइन (RAT) तुरंत खुल गई.

Ahmedabad Plane Crash AAIB Report: अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट ने कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं. भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 15 पेज की रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिसकी वजह से विमान की रफ्तार कम हुई और यह अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया. हादसे में 260 लोगों की जान चली गई, जिसमें 241 यात्री और क्रू मेंबर, साथ ही 19 अन्य लोग शामिल थे.