NDTV के पूर्व डायरेक्टर प्रणय रॉय और उनकी पत्नी के खिलाफ सबूत नहीं मिले, केस बंद

एनडीटीवी के पूर्व निदेशकों और प्रमोटर्स के खिलाफ वर्ष 2017 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था. इसमें ICICI बैंक को जानबूझकर 48 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

वर्ष 2017 में संजय दत्त नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया था केस.

point

मामले में CBI ने विशेष अदालत में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट.

एनडीटीवी (New Delhi Television Ltd) के पूर्व निदेशकों और प्रमोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सीबीआई ने सबूतों के अभाव में ये क्लोजर रिपोर्ट विशेष अदालत में दाखिल की है. इससे एनडीटीवी के पूर्व प्रवर्तकों-निदेशकों प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय को बड़ी राहत मिली है. हालांकि अब अदालत तय करेगी कि इसे स्वीकार किया जाए या एजेंसी को अपनी जांच जारी रखने के लिए निर्देश दिए जाएं.