पाकिस्तानी नागरिकों के पास बचे हैं सिर्फ 3 दिन, या तो निकल जाएं या फिर..., भारत का बड़ा एक्शन
India's Big Action on Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है.
ADVERTISEMENT

पहलगाम में हुए हमले के बाद 23 अप्रैल को भारत सरकार ने कड़े फैसले लिए है. पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में 28 लोग की जान चली गई थी तो वहीं 17 लोग घायल हुए थे. 23 अप्रैल को CCS(Cabinet Committee on Security) की मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े फैसले लिए है जिसमें से एक है पाकिस्तानी नागरिकों की घर वापसी. यानी अब भारत में रह रहें पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान लौटना होगा. सरकार के तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है. यानी अब पाकिस्तानी नागरिक जो कि भारत में है उन्हें 27 अप्रैल से पहले भारत से जाना पड़ेगा.
