Pahalgam Attack: पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, सिंधु जल समझौते पर दे डाली खुली धमकी!

पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने के कदम को पूरी तरह खारिज किया है. पाकिस्तान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे भारत अकेले निलंबित नहीं कर सकता. यह पाकिस्तान की जनता के लिए लाइफलाइन है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा. अगर इसे रद्द किया गया तो पाकिस्तान इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा.

ADVERTISEMENT

भारत की कार्रवाई के खिलाफ अब पाकिस्तान ने कड़ा निर्णय लिया है.
भारत की कार्रवाई के खिलाफ अब पाकिस्तान ने कड़ा निर्णय लिया है. फोटो- एक्स
Google CTA

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल रही है. जहां पहले भारत ने पाकिस्तान से व्यापार रोकने और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और सिंधु जल संधि को रद्द करने का बड़ा फैसला किया है, तो इससे भड़के पाकिस्तान ने भी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) की बैठक बुलाकर भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं.