जिस चक-चक लड्‌डू को जिनपिंग ने चखा और PM मोदी टच करके निकल गए जानें उसकी खास बातें

Brics Summit: चक-चक एक पारंपरिक तातारियन मिठाई है. ये तातारस्तान और बश्कोर्तोस्तान में काफी लोकप्रिय है. इसे तातारस्तान की राष्ट्रीय मिठाई भी माना जाता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कज़ान पहुंचे. वहां उनका स्वागत खास अंदाज में किया गया. वहां तातार पोशाक पहने महिलाओं ने पारंपरिक रूसी मिठाई चक-चक और कोरोवाई रोटी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया. ये मिठाइयां खासतौर पर कज़ान की पहचान हैं. मिठाई और रोटी के इस पारंपरिक स्वागत ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.