पंजाब: बाढ़ में साइकिल टूटी तो राहुल गांधी से लिपट कर रोया बच्चा, अगले ही दिन उसे मिल गया गजब का तोहफा
Rahul Gandhi viral video: पंजाब बाढ़ दौरे के दौरान राहुल गांधी से लिपटकर रोए बच्चे को अगले ही दिन नई साइकिल तोहफे में मिली. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने रोते हुए बच्चे को गले लगाया और दी नई साइकिल
Rahul Gandhi viral video: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल गांधी के साथ एक बच्चा दिखाई दे रहा है जो बाद में उनसे लिपटकर रोने लगता है. वहीं राहुल उस बच्चे के साथ वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे है. इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से शेयर कर लिखा है कि यह मोहब्बत की दुकान है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.