राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गायब हुई बाइक ऑनर शुभम को दिया बड़ा गिफ्ट, सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन
Rahul Gandhi bike gift: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शुभम की बाइक चोरी हो गई थी. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने उसे नई पल्सर 220 बाइक तोहफे में दी. देखें पूरा वीडियो.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने युवक को तोहफे में दी नई पल्सर बाइक
बिहार में महागठबंधन के 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान 27 अगस्त को एक अजीबोगरीब घटना हुई. दरभंगा में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी के एक सुरक्षाकर्मी ने एक युवक से उसकी बाइक ली थी ताकि राहुल की सुरक्षा में कोई सेंध ना लगा सकें. युवक को पहले कहा गया था कि रैली खत्म होती बाइक मिल जाएगी लेकिन उसकी बाइक चोरी हो गई. यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और फिर यात्रा के समापन वाले दिन 1 सितंबर को राहुल गांधी ने उन्हें नई बाइक तोहफे में दे दी. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.