कौन है विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में बताया "ऑपरेशन सिंदूर" की इनसाइड स्टोरी
Who is Vyomika Singh: विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की एक प्रेरणादायक महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना के पराक्रम की पूरी इनसाइड स्टोरी साझा की. वह भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य हैं.
ADVERTISEMENT

विंग कमांडर व्योमिक सिंह
Who is Vyomika Singh: पहलगाम में हुए हमले(Pahalgam Terror Attack) का भारत ने करारा जवाब दे दिया है. भारत ने सिर्फ 15 दिन में ऐसा बदला ले लिया है जिसे पाकिस्तान के इतिहास में लिखा जा चुका है. भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने मिलकर मंगलवार देर रात(6 मई को देर रात) 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट में पाकिस्तान और पीओके में तहलका मचा दिया है. भारत सरकार ने इस पूरे कार्रवाई को "ऑपरेश सिंदूर" का नाम दिया है. आज 10:30 बजे मीडिया को इस पूरे घटनाक्रम की विधिवत जानकारी दी गई.