EVM बनाने वाली कंपनी में BJP से जुड़े 4 डायरेक्टर्स? पूर्व IAS के दावे ने मचाया सियासी बवाल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 1965 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस ईएएस सरमा की ईमानदार अफसर वाली इमेज रही है. 35 साल की सरकारी नौकरी में उनका 26 बार ट्रांसफर हुआ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

EVM and VVPAT Controversy: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के बाद ये शोर तेज हुआ कि EVM गड़बड़ है. बीजेपी ईवीएम के कारण ही जीत रही है. दिग्विजय सिंह समेत कई नेता ईवीएम में घोटाला साबित करने पर तुले हुए हैं. हालांकि अब जो विवाद हुआ है, उसमें कांग्रेस सीधे शामिल नहीं है. ईवीएम पर नया विवाद खड़ा हुआ है, भारत सरकार में सचिव रहे रिटायर्ड आईएएस ईएएस सरमा की एक चिट्ठी से.