कांग्रेस के खाते से निकाल लिए 65 करोड़! इनकम टैक्स के ऐक्शन के खिलाफ ट्रिब्यूनल पहुंची पार्टी

अजय माकन ने इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, कांग्रेस पर यह कार्रवाई तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड से चंदा लेने की प्रक्रिया को अवैधानिक करार दे दिया है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

Congress Accounts Frozen: इनकम टैक्स डिपार्ट्मन्ट ने बीते दिन देश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते से 115 करोड़ रुपये के कुल बकाया टैक्स में से 65 करोड़ रुपये की बरामदगी की है. इससे पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि, पार्टी के सभी बैंक खातों को फ्रिज कर दिया गया है जिससे पार्टी अपने खातों से कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएगी. अजय माकन ने कहा था कि, देश में आम चुनाव से ठीक पहले देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के साथ ऐसा करना शर्म की बात है और यह लोकतंत्र की हत्या है. पार्टी के ऐसे आरोप लगाने के बाद इनकम टैक्स डिपार्ट्मन्ट ने ये कार्रवाई की है.