राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर क्यों?

लाल कृष्ण आडवाणी ने पहली बार राम मंदिर के लिए व्यापक आंदोलन की शुरुआत की थी. उन्होंने राममंदिर के लिए 1990 में गुजरात के सोमनाथ से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली थी.

ADVERTISEMENT

Lal Krishn Advani, murli Manohar Joshi
Lal Krishn Advani, murli Manohar Joshi
Google CTA

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अब लगभग कंप्लीट है. 22 जनवरी को यहां राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. इस समारोह को लेकर देशव्यापी चर्चा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा पूजा में हिस्सा लेंगे. कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब 7000 गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. पर इस कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन को धार लेने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नहीं दिखाई देंगे. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन दोनों नेताओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए ऐसा बयान दिया है, जो वायरल हो रहा है.