सिटीग्रुप की रिपोर्ट के बाद RBI ने जारी किया अपना डेटा, 'पिछले वित्तीय वर्ष में भारत में बढ़ी नौकरियां'!

RBI Report: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लिखा कि, सच तो यह है कि पिछले 10 वर्षों में करोड़ों युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने के लिए पूरी तरह से मोदी सरकार जिम्मेदार है!

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RBI Data on Employment: रोजगार को लेकर सिटीबैंक की रिपोर्ट के बाद बीते दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी एक डेटा जारी किया. RBI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, साल 2022-23 में 27 सेक्टर्स में रोजगार 3.31 फीसदी बढ़ा है. वैसे इससे पहले सिटीबैंक की रिपोर्ट आई थी जिसमें भारत में रोजगार सृजन को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी. इस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. सिटीबैंक की रिपोर्ट पर मोदी सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि, सिटीग्रुप ने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण(PFLS) और RBI KLEMS के डेटा का अध्ययन किए बिना ही रिपोर्ट तैयार किया है जो सही डेटा प्रदर्शित नहीं कर रहा.