पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी से होने वाली कमाई का क्या होता है?

नीलामी में बोली के मामले में टॉप पर भारतीय चित्रकार परेश मैती की बनारस के घाट की पेंटिंग है. इसकी बोली 74.5 लाख रुपये तक गई है. पेंटिंग में भारत की प्राचीन संस्कृति के साथ-साथ मॉडर्न आकांक्षाओं का रिफ्लेक्शन है.

ADVERTISEMENT

PM Modi receiving Model of Ram Mandir, Photo from website of Ministry of Jal Shakti
PM Modi receiving Model of Ram Mandir, Photo from website of Ministry of Jal Shakti
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी एक बार फिर शुरू है. यह नीलामी का पांचवां संस्करण है. इस बार नीलामी की शुरुआत 1 अक्टूबर को हुई, जो 31 अक्टूबर तक चलेगी. इस बार के ऑक्शन में PM को तोहफे में मिलीं पेंटिंग्स, मोनुमेन्टस और खेलों से संबंधित चीज़े हैं. यह ऑक्शन संस्‍कृति मंत्रालय सिर्फ ऑनलाइन करता है. आप भी http://Pmmementos.gov.in की वेबसाइट पर जाकर इसमें हिस्सा ले सकते हैं. अब सवाल यह है कि इस नीलामी से जो कमाई होती है, उस पैसे का क्या किया जाता है?