खुद को खालिस्तानी भिंड़रावाले का समर्थक बताने वाला अमृतपाल भी लड़ेगा चुनाव! क्या है इसकी कहानी?

अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से ही असम की जेल में बंद है. उसपर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) लगा हुआ है. बता दें कि, वह खुद को खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थक बताता है

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Amritpal Singh: खालिस्तानी संगठन 'वारिस पंजाब दे‘ के प्रमुख अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस बात की पुष्टि उनके माता-पिता ने की है. वैसे आपको बता दें कि, अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से ही असम की जेल में बंद है. उसपर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) लगा हुआ है. बता दें कि, वह खुद को खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थक बताता है और पंजाब के गुरुद्वारों और सोशल मीडिया पर खालिस्तान के समर्थन में भाषण देता था. आइए आपको बताते हैं कौन है अमृतपाल सिंह और क्या जेल में रहते हुए चुनाव लड़ना संभव है?