बांग्लादेशी PM शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सेना प्रमुख वकार उज जमान संभालेंगे कमान! जानिए कौन है ये?

Bangladesh News: PM के इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ वकार उज जमान ने प्रेस कॉफ्रेंस में स्टू़डेंट्स से मांगे पूरी करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने देश में अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान भी किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bangladesh News: हफ्तों से हिंसा की आग में सुलग रहे भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज विद्रोह हो गया. माहौल इतना बिगड़ कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर निकल गई. हालांकि वो कहा जाएंगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अब वहां की सेना अंतरिम सरकार बनाने की तैयारी में है यानी अब बांग्लादेश की कमान सेना के हाथ में आ जाएगी. PM के इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ वकार उज जमान ने प्रेस कॉफ्रेंस में स्टू़डेंट्स से मांगे पूरी करने की बात कही है. साथ ही यह भी कहा है कि आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे. मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए. उन्होंने देश में अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान भी किया. आइए आपको बताते हैं सेना प्रमुख वकार उज जमान के बारे में.