हिमाचल से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने अभिषेक मनु सिंघवी की सीट फंसा दी? जानिए पूरा गणित

बीजेपी राज्यसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को हवा दे रही है कि, कांग्रेस ने प्रदेश से बाहरी उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajya Sabha Election: देश में राज्यसभा के लिए सदस्यों के चुनाव होने है. इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की एक सीट पक्की मानी जा रही है. चर्चा थी कि कांग्रेस से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कोई प्रदेश से उम्मीदवार होगा, लेकिन कांग्रेस ने टिकट दिया अभिषेक मनु सिंघवी को. इस बार ये पक्का था कि, जेपी नड्डा दोबारा चुनाव जीत नहीं सकते थे इसलिए उनको गुजरात से चुनाव लड़ने भेज दिया गया है. लेकिन बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस ने भी सोनिया या प्रियंका गांधी को लड़ाने का रिस्क नहीं लिया और सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में उतारा.