live blog active
लाइव

Maharashtra Elections 2026 LIVE: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में मतदान, पोलिंग बूथों पर दिखी लंबी कतारें

LIVE Maharashtra BMC Election 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है. मुंबई के 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवार आमने-सामने हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

 BMC Election 2026
BMC Election 2026
social share
google news

LIVE Maharashtra BMC Election 2026: मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है. शाम 5:30 बजे तक वोटिंग चलेगी. सुबह से ही कई इलाकों में पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही है.

कहां-कहां हो रहा है मतदान?

मुंबई के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगांव, अहिल्यानगर, जलगांव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में मतदान हो रहा है.

बीएमसी के 227 वार्डों के लिए इस बार करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुंबई में 1.03 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं. सभी नगर निगमों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

चुनाव से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए नीचे स्लाइड देखें

  • 12:18 PM • 15 Jan 2026

    LIVE: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में मतदान

     

  • 12:05 PM • 15 Jan 2026

    Maharashtra Elections 2026 LIVE: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद क्या कहा

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, "नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है...मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें...मतदान करना सबका कर्तव्य है...मैंने भी मतदान किया है..."

    नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर उन्होंने कहा, "इनपर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला किया, उनका हाथ टूटा, पैर पर, सिर पर चोट आई है...जब चुनाव जीत नहीं सकते तो इस प्रकार से हमला करना, यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है...इसका जवाब जनता देगी.." 

     

  • 11:45 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra municipal corporation elections 2026 live updates: परिवार के साथ वोट देने पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के लिए  वोट डालने पहुंचे.


     

  • 10:59 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra BMC Elections 2026: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया मतदान

    नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा, "चुनाव में मतदान करना हमारा मूल अधिकार है...यह अधिकार जो लोकतंत्र में मिलता है, उसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने अधिकार का उपयोग करें..." 

     

  • 10:27 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra Elections 2026 LIVE: अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया मतदान

    महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी ने मतदान करने के बाद कहा, "...सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि मेरा मानना ​​है कि यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है...मुद्दे हम तोड़ते हैं...हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी साक्षात्कार में आए, हम साथ दें...मेरे लिए यह मेरी कर्म भूमि है तो यह मेरे लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान है..."  

     

     
     
     
     
  • 10:05 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra Elections 2026 LIVE: 3-4 घंटे का सफर कर वोट करने पहुंचे नाना पाटेकर

    बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा, "...मैं समझता हूं कि मेरे अस्तित्व का अर्थ वोट देना है और इसके लिए मैंने (पुणे से) 3-4 घंटे का सफर तय किया है और मैं तुरंत वापस लौट रहा हूं. इसलिए कृपया वोट जरूर डालें." 

     

  • 09:46 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra BMC Elections 2026: सचिन तेंदुलकर ने किया मतदान

    मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीएमसी चुनाव में अपना वोट डाल दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. यह हमें एक ऐसा मौका देता है जहां हम वोटों के माध्यम से अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं. सभी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए..." 

     

  • 09:40 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra Elections 2026 LIVE: बेहद अहम है निकाय चुनाव

    राजनीतिक दृष्टि से ये चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं. 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बड़ा नगर निकाय चुनाव है, जिसे ठाकरे परिवार की राजनीतिक ताकत की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. नतीजों से यह साफ होगा कि मुंबई और महाराष्ट्र की राजनीति में उनका प्रभाव कितना बचा है.

  • 09:39 AM • 15 Jan 2026

    Maharashtra Nikay Chunav 2026 Live Updates: चुनाव आयोग की विशेष व्यवस्था

    चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा पर भी खास ध्यान दिया है. कई इलाकों में महिलाओं द्वारा संचालित पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वहीं, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए विशेष वॉलंटियर टीमें तैनात की गई हैं.

follow on google news