Budget Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोल दिया मोदी सरकार 3.0 का पिटारा, जानिए किसके हाथ क्या लगा?

Budget Highlights: नई टैक्स रिजीम में 3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं. 3 से 7 लाख पर 5%, 7 से 10 लाख पर 10%, 10 से 12 लाख पर 15%, 12 से 15 लाख पर 20% टैक्स लगेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Budget Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार को बजट पेश कर दिया हैं. 2024-25 के लिए पेश हुआ यह बजट करीब 48 लाख करोड़ रुपये का है. बीजेपी-NDA के लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह मोदी 3.0 का यह पहला बजट था. बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश छाया रहा. वैसे रहे भी क्यों न इन्हीं दोनों सहयोगियों के दम पर बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी जो की है. इस बजट में इन दोनों ही राज्यों को बंपर सौगातें मिली है. केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 40 हजार करोड़ रुपये तो वहीं आंध्र प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का प्लान बताया है.