किसानों को MSP गारंटी का वादा कर राहुल गांधी ने 2024 के लिए BJP के सामने मुश्किल खड़ी कर दी?
2010 के इस पेपर के सामने आने से ये माहौल बनने लगा कि, राहुल ने भले ही MSP की गारंटी का ऐलान किया हो लेकिन कांग्रेस ने ही स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू नहीं की थी.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: लोकसभा चुनवा से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की गारंटी की मांग को लेकर किसान आंदोलन फिर तेज हुआ है. आंदोलन भले ही राजनीतिक नहीं है लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ जरूर है. आंदोलनकारी किसानों ने सफाई दी है कि, वो कांग्रेस के साथ भी नहीं है. हालांकि राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए अपना लिया हैं. छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों के समर्थन में बयान देते-देते राहुल गांधी ने इसका ऐलान करते हुए सिक्सर लड़ दिया कि, कांग्रेस किसानों के लिए MSP की गारंटी लागू करेगी.