BJP के ईवीएम विरोध वाली खबर शेयर कर दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, 2009 में क्या हुआ था?
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जीतना कांग्रेस को पच नहीं रहा है. चुनाव के नतीजों से से पहले इन दोनों राज्यों में पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी. लेकिन नतीजों ने सबको चौंका दिया.
ADVERTISEMENT

Assembly Election Results 2023: देश में अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए. नतीजों में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की बल्ले-बल्ले रही. पार्टी ने 3 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की. राजस्थान में तो हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज है लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जीतना कांग्रेस को पच नहीं रहा है. चुनाव के नतीजों से से पहले इन दोनों राज्यों में पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी. ओपिनियन पोल से लेकर एग्जिट पोल तक सभी में कांग्रेस सरकार बनाते या बनाने के करीब दिख रही थी. लेकिन नतीजों ने सबको चौंका दिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने EVM के खिलाफ बीजेपी के ही पुराने विरोध को आधार बनाते हुए ट्वीट किया है.