रात में आया चार्टर प्लेन और BJP में हुए शामिल! जानिए कौन हैं गहलोत के करीबी रामेश्वर दाधीच?
जब दाधीच ने निर्दलीय नामांकन भरा था तब कांग्रेस के किसी भी नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया था. उसकी वजह ये था कि उनके चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा ही मिलेगा. माना ये जा रहा है कि सूरसागर में मुकाबला हिन्दू-मुस्लिम के बीच है.
ADVERTISEMENT

Rameshwar Dadhich
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी और उनके हमशक्ल माने जाने वाले रामेश्वर दाधीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं. दाधीच का महत्व कितना है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने इनके लिए खास चार्टर प्लान भेजा. गुरुवार शाम दाधीच बीजेपी के नेताओं संग चार्टर प्लेन पर बैठ जोधपुर से जयपुर पहुंचे. वहां इनकी जॉइनिंग हुई और फिर देर रात वही प्लेन इनको लेकर जोधपुर लौट आया. आखिर कौन हैं ये रामेश्वर दाधीच और ऐसा क्या हुआ कि गहलोत संग इनका 45 साल पुराना साथ छूट गया?