'SIR में वोट तो हिंदुओं के कटे हैं, मुसलमानों के तो बढ़ गए हैं' CM योगी ने अखिलेश और ओवैसी पर किया तीखा हमला
CM Yogi Exclusive Interview: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और एसआईआर विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना जरूरी है और ओवैसी का सपना कभी पूरा नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग नहीं करेंगे. उन्होंने कहा- ''अखिलेश यादव से कहिए न कि मांग करें कि SIR वापस ले लिया जाए.'' आज तक के कार्यक्रम 'पंचायत' के मंच से अपनी बात रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने ये भी दावा किया कि SIR के बाद मुसलमानों के वोट बढ़ गए हैं. उल्टे एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदताओं के नाम कट गए हैं.
SIR पर सवालों का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा- ''SIR से पहले जो मुस्लिम मतदाता थे उनमें 1.65 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. मैं एक करोड़ 27 लाख उन हिंदू मतदाताओं की बात कर रहा हूं जिनका नाम यूपी के पंचायत चुनाव में है, लेकिन भारत निर्वाचान आयोग की मतदाता सूची में नाम नहीं है. ये गायब कैसे हुए और इनके पीछे कौन था.''
अखिलेश यादव के बयान से छिड़ी चर्चा, क्या बिना चुनाव लड़े बन सकते हैं CM? जानें संवैधानिक नियम
मैंने चुनाव आयोग को मेमोरेंडम उपलब्ध कराया है
सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि उन्होंने हिंदुओं के वोट कटने के संबंध में चुनाव आयोग को मेमोरेंडम दिया है. उन्होंने बताया- ''66 लाख वे मतदाता हैं जिनके नाम पंचायत सूची में हैं पर चुनाव आयोग की लिस्ट से गायब हैं. 55 लाख वे हिंदू मतदाता हैं जो शासन की लाभकारी योजनाएं प्राप्त कर रहे हैं लेकिन मतदाता सूची से उनका नाम गायब है. 18-19 साल के ऐसे साढ़े 4 लाख मतदाता हैं जिनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं.''
यूपी में SIR क्यों जरूरी था...इसपर क्या बोले सीएम योगी ?
योगी आदित्यनाथ से जब ये सवाल किया गया कि शासन तो बीजेपी का है फिर ये गड़बड़ी कैसे हुई ? इस सवाल पर उन्होंने कहा- ''ये शासन का हस्तक्षेप नहीं होता है. ये काम भारत निर्वाचन आयोग का है. ये स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है. इन्हीं से हमने अपील की है कि भई ये प्रमाण हैं. इनके नाम आप मतदाता सूची में डलवाइए.
यूपी में एसआईआर इसलिए जरूरी था ताकि मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें. 46 लाख ऐसे मतदाता थे जो मृतक हो चुके थे. इनके बाद जो शेष नाम है उनके नाम तो होने चाहिए न. उनमें से हिंदुओं को आप वंचित करेंगे तो...जो विदेशी घुसपैठिए हैं...बांग्लादेशी और पाकिस्तान से आए हैं उनके नाम हटने चाहिए.
राम मंदिर जाएंगे अखिलेश यादव, डिंपल यादव और दोनों बच्चे भी रहेंगे साथ, पवन पांडे ने बताई तारीख
ये लोग उल्टी पैरवी कर रहे हैं- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा- ''ये लोग उल्टी पैरवी कर रहे हैं. इनका कहना है कि हिंदुओं के नाम नहीं चढ़ने चाहिए, लेकिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए के नाम होने चाहिए. जिन हिंदुओं के नाम पंचायत सूची में हैं तो इसमें (चुनाव आयोग की लिस्ट में) क्यों नहीं होने चाहिए. पहले थे तो अब क्यों नहीं होने चाहिए.
NDA में कोई मतभेद नहीं है- योगी
एनडीए में मतभेद के सवाल पर सीएम योगी ने कहा- ''बंधक किसी को थोड़े ही बनाया गया है. एनडीए एक है. हर एक की अपनी अपेक्षा होती है. अपेक्षा के अनुरूप अपनी बात कह सकता है. कोई मतभेद नहीं है. चिराग 403 में लड़ेंगे तो क्या दिक्कत आ रही है. इलेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी तो साभी मुद्दों पर चर्चा होगी.''
''इनका भारत से कोई लेना देना नहीं'', ओवैसी पर बोले CM
सीएम योगी यूपी चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन आवैसी के बयानों पर रिएक्शन देते हुए कहा- ''आवैसी के पास कोई एजेंडा नहीं है. ओवैसी उस एजेंडे को लेकर चलेगा जो एक प्रकार से भारत और हिंदू विरोधी हो. भारत की एकता को खंडित करने वाला और भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला हो. यूपी जैसे राज्य में ओवैसी जैसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं होगी.''
आजम खान की रिहाई के बाद ED की कार्रवाई पर भड़के शिवपाल यादव, सरकार को लेकर कही बड़ी बात
सीएम योगी ने आगे कहा- ''ओवैसी की जो इच्छा है वो उसके कयामत के दिन तक भी सफल नहीं होगी. उनका कायमत का दिन कभी नहीं आने वाला है. समाजवादी पार्टी या कांग्रेस या आवैसी ये सभी एक ही थाली के चट्टे बट़्टे हैं. इनका भारत और भारतीयता से कोई लेना देना नहीं है.''
