दोषियों संग मिलीभगत, शक्ति का दुरुपयोग… बिलकिस मामले में SC ने गुजरात सरकार को खूब फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने 13 मई 2022 को दिए गए एक दूसरी पीठ के आदेश को भी यह कहते हुए अमान्य माना कि दोषियों ने ‘अदालत को गुमराह’ करके और ‘तथ्यों को छिपाकर’ इसे हासिल किया था.

ADVERTISEMENT

Bilkis Bano
Bilkis Bano
Google CTA

Bilkis Bano Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है. सर्वोच्च अदालत ने बिलकिस बानो मामले में फैसला सुनाते हुए गुजरात सरकार को जमकर फटकार लगाई. यहां तक कहा कि गुजरात सरकार ने ‘दोषियों में से एक के संग मिलीभगत’ और ‘उसके साथ मिलकर काम’ किया. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकर को खरीखोटी सुनाते हुए यह भी कहा कि राज्य सरकार ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया और वह फैसला भी लिया, जो उसके अधिकार क्षेत्र में था ही नहीं.