क्या 3500 करोड़ की टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को मिली राहत? सुप्रीम कोर्ट में ये सब हुआ

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में आयकर विभाग के इस बयान के बाद कहा कि, 'पार्टी टैक्स के नोटिस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी क्योंकि सरकार कांग्रेस पर मनमाना आरोप थोप रही है. पार्टी ने कहा यह लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress Party: सुप्रीम कोर्ट(SC) से कांग्रेस पार्टी के लिए आज एक राहत भरी खबर आई. आयकर विभाग के दो नोटिसों में करीब 3500 करोड़ रुपये की वसूली करने की बात के बाद अब SC में पार्टी को राहत मिली है. आज आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, वह देश में लोकसभा चुनाव की वजह से कांग्रेस से मांगे गए 3500 करोड़ रुपये के टैक्स की वसूली के लिए चुनाव के सम्पन्न होने तक कोई कदम नहीं उठाएगा. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा.