राहुल गांधी के लिए इंदिरा गांधी से बेहतर 'दादा' फिरोज गांधी हैं रोल मॉडल! रशीद किदवई से समझिए कैसे?
वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई लिखते हैं कि, लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में, राहुल गांधी के लिए अपनी दादी इंदिरा गांधी के बजाय दादा फिरोज गांधी के नक्शेकदम पर चलना बेहतर होगा.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi as LoP: 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है. आज ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुन लिया गया. इसी के साथ बीते दिन कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक कर राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष(LoP) बनाने पर सहमति बनाई. संसद में आज राहुल गांधी की इंट्री लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हुई. पहले की अपेक्षा राहुल गांधी आज बदले-बदले से नजर भी आए. सालों से जहां वो सफेद टी-शर्ट में दिखते थे आज वो कुर्ते-पजामे में नजर आयें. विपक्ष की तरफ से उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने इंडिया टुडे में एक ओपिनियन लेख लिखा हैं. आइए आपको बताते हैं क्या लिखा है उन्होंने.