दुष्यंत चौटाला जिसके डर से बीजेपी ने हरियाणा में पलट दी सरकार, जानिए उनकी कहानी

दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल के परपोते लगते हैं जो वीपी सिंह की सरकार में डिप्टी पीएम हुआ करते थे. हरियाणा के सीएम रहे. देवीलाल की विरासत उनके बेटे ओम प्रकाश चौटाला ने आगे बढ़ाई

ADVERTISEMENT

Dushyant Chautala
Dushyant Chautala
Google CTA

Dushyant Chautala: मनोहर लाल खट्टर को हटाकर बीजेपी ने जिस नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया है उनकी चुनावी राजनीति 2014 में शुरू हुई थी. 10 साल होते-होते सैनी विधायक से हरियाणा की सियासत के सुप्रीम हो गए. जब नायब सिंह विधायक हुआ करते थे तब दुष्यंत चौटाला संसद में होते थे. सिर्फ 26 साल की उम्र में दुष्यंत चौटाला हिसार से पहला लोकसभा चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद बने थे. देश के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र का सांसद बनने का रिकॉर्ड दुष्यंत चौटाला के नाम पर है. चौधरी देवीलाल के खानदान की चौथी पीढ़ी के दुष्यंत चौटाला के तेवर अलग ही रहे. उसी तेवर से दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी को भयभीत किया हुआ था.