ED का दावा- केजरीवाल के खिलाफ 100 करोड़ की रिश्वत मांगने का सबूत, कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ उनके पास सबूत है कि उन्होंने शराब नीति मामले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal Plea: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी. अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ उनके पास सबूत है कि उन्होंने शराब नीति मामले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. बता दें कि कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया.