चुनाव आयोग ने जारी किया 2 फेज की वोटिंग का फाइनल डेटा, कम वोटिंग से बिहार में किसे होगा फायदा?

बिहार में पिछले कुछ समय से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खासा लोकप्रिय नजर आ रहे हैं...

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Lok Sabha Election: देश में लोकतंत्र का महापर्व कहा जाने वाला लोकसभा चुनाव चल रहा हैं. देश भर में यह चुनाव सात चरणों में पूर्ण होगा. अभी तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है. इन दोनों चरणों में बिहार के कुल 40 सीटों में से 9 सीट पर मतदान पूरा हो चुका है. बाकी बची 31 सीटों पर अगले पांच चरण में मतदान होगा. दो फेज के चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़े जारी किए है. डेटा की बारीकी से जांच करने पर दिलचस्प रुझान सामने आए है. इस आंकड़े के मुताबिक, 2019 के चुनाव की अपेक्षा में बिहार में इस बार कम मतदान हुआ है. आकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि, बिहार में हुई वोटिंग में करीब 2 से 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.