Election result 2024: वोटिंग से पहले EC पोस्टल बैलट पर क्या बोला? कांग्रेस ने की थी ये मांग

ECI on Ballot Paper: इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल ने ECI के सामने 5 बड़ी मांगें रखीं. इंडिया अलायंस का कहना था कि EVM के नतीजे घोषित किए जाने से पहले पोस्टल बैलट के नतीजे घोषित किए जाएं. विपक्ष की इस मांग को चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Election Commission on Ballot Paper: रविवार को इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग से मीटिंग की. इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल ने ECI के सामने 5 बड़ी मांगें रखीं. इंडिया अलायंस का कहना था कि EVM के नतीजे घोषित किए जाने से पहले पोस्टल बैलट के नतीजे घोषित किए जाएं. विपक्ष की इस मांग को चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. आयोग ने कहा कि नियम के अनुसार पोस्ट बैलेट की गिनती पहली शुरू होगी. बीते दिन अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था. आइए जानते हैं इंडिया ब्लॉक ने चुनाव आयोग से क्या मांग की थी और ECI ने क्या कहा है.