प्रधानमंत्री मोदी का एक्सक्लुसिव इंटरव्यू: पीएम ने विपक्ष के सभी सवालों का बेबाकी से दे दिया जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान बदलने के आरोपों से लेकर हिंदू-मुस्लिम विवाद, बेरोजगारी की समस्या, और प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के सवालों तक हर मुद्दे पर स्पष्टता से जवाब दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

PM Modi Interview: देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहा है. सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के लिए चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए तीसरी बार चुनाव जीतने का दावा कर रहा है. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में बने विपक्ष के इंडिया गठबंधन का दावा है कि बीजेपी चार चरण में ही इस चुनाव को हार चुकी है. इस बीच पांचवें चरण से पहले पीएम मोदी ने इंडिया टुडे ग्रुप को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इंडिया टुडे समूह के टॉप 4 एडिटर्स के सवालों के जवाब दिए हैं. पेश है पीएम मोदी के इंटरव्यू के संपादित अंश.