मशहूर न्यायविद, एडवोकेट फली एस नरीमन का निधन, ताउम्र रहे नागरिकों की व्यक्तिगत आजादी के पैरोकार
फली सैम नरीमन साल 1975 में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे. उसी साल इंदिरा गांधी सरकार ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी जिसका विरोध करते हुए उन्होंने अपने पद से स्तीफा दे दिया था.
ADVERTISEMENT

Fali S Nariman: प्रख्यात न्यायविद् और देश के वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस नरीमन का निधन हो गया. उनकी उम्र 95 साल थी. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे जिसकी वजह से आज उनका निधन हो गया. नरीमन देश के नामी वकील थे जिनकी प्रतिभा को भारत सरकार ने पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान देकर अलंकृत किया था. वे उम्र भर नागरिकों की व्यक्तिगत आजादी के बड़े पैरोकार रहें. फली नरीमन साल 1972 से 1975 तक तीन साल तक भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल(ASG) भी रहें.