रविन्द्र वायकर के साले पर दर्ज हुआ FIR, ओटीपी मंगा ई-बैलट पेपर के वोटों में हेर-फेर के लग रहे आरोप, समझिए इसकी पूरी प्रक्रिया
अब सवाल ये उठ रहा है कि, वायकर के साले पांडिलकर ने मोबाईल पर ओटीपी मंगाकर बैलट से दिए गए वोटों में हेर फेर किया है.
ADVERTISEMENT

Ravindra Vaykar and ETPBS: मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविन्द्र वायकर के साले पांडिलकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. मुंबई पुलिस ने यह केस लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप में की है. इसके अलावा, पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पुलिस जानना चाहती है कि, उस मोबाइल से किसको कॉल की गई और कितने ओटीपी आए. नियमों के मुताबिक ओटीपी जनरेट होने के बाद फोन को आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को देना होता है. अब जांच की जा रही है कि फोन वापस क्यों नहीं लिया गया. फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है और अब मोबाइल की फॉरेंसिक की रिपोर्ट का इंतजार है.