INDIA की सलाह मानकर नायडू-नीतीश स्पीकर पद रखेंगे अपने पास? जानिए किसका नाम रेस में आगे
लोकसभा स्पीकर के लिए डी पुरंदेश्वरी के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष और सांसद हैं. पुरंदेश्वरी की पार्टी बीजेपी है लेकिन परिवार चंद्रबाबू नायडू का है. पुरंदेश्वरी नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी की बहन और चंद्रबाबू की साली लगती हैं.
ADVERTISEMENT

Loksabha Speaker: लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बन गई. 24 जून से संसद का सत्र भी शुरू हो जाएगा जिसमें सांसदों की शपथ के बाद सबसे बड़ा काम होगा स्पीकर का चुनाव. सरकार के बहुमत में होने से स्पीकर का पद सत्ता पक्ष और डिप्टी स्पीकर विपक्ष को देने की परम्परा रही है. सरकार और विपक्ष में सहमति बनने पर आम सहमति से दोनों पदों पर नियुक्ति हो जाती है लेकिन सहमति नहीं बनी तो चुनाव होना तय है. 26 जून को फैसला हो जाएगी कि कौन होगा लोकसभा स्पीकर. उसी दिन नए स्पीकर चार्ज भी ले लेंगे.