कर्नाटक के पूर्व CM कुमारस्वामी पर बिजली चोरी के आरोप, देश में क्या है electricity theft का स्टेटस?

भारत में बिजली चोरी एक बड़ी समस्या है. देश को हर साल अरबों रुपए का नुकसान होता है. अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल उत्पादित बिजली का 17 फीसदी चोरी हो जाता है.

ADVERTISEMENT

Kumaraswamy
Kumaraswamy
google news

News Tak: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान बिजली चोरी का आरोप लगा है. इसे लेकर बेंगलोर बिजली आपूर्ति कंपनी (बीईएससीओएम) ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है. कुछ अज्ञात लोगों ने कुमारस्वामी के घर की दीवार पर ‘बिजली चोर’ के पोस्टर भी लगा दिए. कुमारस्वामी ने सफाई में कहा है कि यह एक निजी डेकोरेटर की गलती थी. जिसने सजावट के दौरान बिजली के खंभे से सीधा कनेक्शन दे दिया. कुमारस्वामी ने बोला है कि वह जुर्माना अदा करने को तैयार हैं. कांग्रेस भी इस मामले में कुमारस्वामी को खूब घेर रही है.