पीक ऑवर्स में कितनी महंगी पड़ेगी Ola-Uber की सवारी? दोगुने किराए का पूरा गणित समझें
Ola Uber fare hike 2025: केंद्र सरकार की नई मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 के तहत Ola, Uber, Rapido जैसी कैब सर्विस पीक आवर्स में बेस किराए से दोगुना तक चार्ज कर सकेंगी.
ADVERTISEMENT

अब Ola, Uber, Rapido जैसी कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं से सफर करना और भी ज्यादा महंगा होने वाला है. दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 (MVAG 2025) जारी की है. जिसके तहत Ola, Uber, Rapido जैसी कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियां पीक ऑवर्स में यानी ऐसे समय में जब भीड़ भाड़ ज्यादा होती है, बेस किराए का दोगुना तक चार्ज कर सकती है. इस गाइडलाइन के जारी किए जाने से पहले तक ये कंपनियां अधिकतम 1.5 गुना तक ही चार्ज कर सकती थीं.