क्या महुआ मोइत्रा के लॉगिन से संसद में कोई और पूछता था सवाल? इस एफ़िडेविट ने बढ़ाया बवाल

हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी का एक एफ़िडेविट सामने आया है. इससे महुआ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्होंने कहां महुआ महत्वाकांक्षी हैं

ADVERTISEMENT

Mahua Moitra News
Mahua Moitra News
Google CTA

Mahua Moitra News: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसों के बदले सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी)’ के आरोप लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने उनपर पैसे लेकर सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी) का आरोप लगाया है. महुआ पर आरोप है कि उन्होंने हीरानंदानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए उद्योगपति अडानी के खिलाफ सवाल पूछे. लोकसभा की एथिक्स कमेटी इसकी जांच कर रही है. इसी बीच हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी का एक एफ़िडेविट सामने आया है. इससे महुआ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आइए बताते हैं कि एफ़िडेविट में क्या-क्या है.