भारत सरकार को RBI से मिलेगा 1 लाख करोड़ का डिविडेंड! जानिए क्या होता है ये और बैंक क्यों देता है सरकार को पैसा? 

RBI करीब प्रत्येक वर्ष भारत सरकार को डिविडेंड के तौर पर पैसे देता है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 87.4 हजार करोड़ रुपये की धनराशि RBI ने भारत सरकार को दी थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

RBI Dividend: भारत सरकार के खजाने में भारी-भरकम पैसे आने वाले है. और ये पैसे और कही से नहीं बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सरकार को मिलने वाले है. इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, RBI मई के अंत में भारत सरकार को एक लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान कर सकती है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब RBI सरकार को पैसे दे रही हो. इससे पहले भी RBI कई बार लाखों करोड़ों रुपये भारत सरकार को दे चुकी है. इन सब के बीच हमारे मन में एक बात आती हैं कि, आखिर RBI सरकार को पैसे क्यों देती है? आइए हम आपको बताते हैं हाल के सालों में केन्द्रीय बैंक ने सरकार को कितने पैसे दिए है और इसके पीछे की वजह क्या है?