ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु बनाए गए नए चुनाव आयुक्त, जानिए इन दोनों IAS की पूरी कहानी

देश में लोकसभा चुनाव से पहले खाली पड़े चुनाव आयुक्तों के दो पदों के नाम आज फाइनल हो गए है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने आज मीटिंग के बाद नामों का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

New Election Commissioner Gyanesh Kumar and Sukhbir Sandhu
New Election Commissioner Gyanesh Kumar and Sukhbir Sandhu
Google CTA

Election Commissioner: देश में लोकसभा चुनाव से पहले खाली पड़े चुनाव आयुक्तों के दो पदों के नाम आज फाइनल हो गए है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने आज मीटिंग के बाद नामों का ऐलान किया. समिति ने ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधू को निर्वाचन आयुक्त बनाने का फैसला लिया है. अब समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति उनकी नियुक्ति पर मुहर लगायेंगी और शपथ दिलाएंगी. वैसे आपको बता दें कि, निर्वाचन आयुक्त के चयन करने वाली समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे. आइए आपको बताते हैं इन दोनों निर्वाचन आयुक्तों के बारे में.