मालदीव में भारत के कितने सैनिक हैं, करते क्या हैं वो वहां, क्या देश वापस लौटना पड़ेगा?

मालदीव सरकार ने अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों को देश छोड़ने का अल्टिमेटम दे दिया. फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इसपर अभीतक कोई जवाब नहीं आया है.

ADVERTISEMENT

India-Maldives Disputes
India-Maldives Disputes
google news

India-Maldives dispute: भारत और मालदीव के बीच के कूटनीतिक रिश्ते हाल के दिनों में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे. इसी की बानगी पिछले दिनों देखने को मिली जब मालदीव सरकार ने अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों को देश छोड़ने का अल्टिमेटम दे दिया. फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इसपर अभीतक कोई जवाब नहीं आया है. दोनों देशों के बीच हाल में पर्यटन को लेकर भी विवाद देखने को मिला. अब यह विवाद अब सामरिक और रक्षा के मामलों तक पहुंचता नजर आ रहा है. मालदीव, भारत के लिए सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्व रखता है. अब देखना ये होगा कि, भारत का मालदीव सरकार के इस फैसले पर क्या रिएक्शन होता है. वैसे दोनों देशों के बीच पिछले दिनों एक हाई लेवल बैठक हुई थी. इसमें संबंधों को ठीक करने पर चर्चा हुई थी. आइए आपको बताते हैं इस पूरे विवाद के बारे में और यह भी भारत के लिए क्या है मालदीव की अहमियत?