दिल्ली कोचिंग हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने 'सू मोटो' ले लिया बड़ा एक्शन, रिपोर्ट मंगाने के साथ लगा दिया जुर्माना
Delhi Coaching Tragedy: छात्रों की मौत को संज्ञान में लेते हुए SC ने कहा कि, 'कोचिंग सेंटर छात्रों के जीवन के साथ खेल रहे हैं और मौत का घर बन गए हैं.' इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता, कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.
ADVERTISEMENT

Delhi Coaching Tragedy: पिछले दिनों दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर स्थित राऊ IAS कोचिंग में हुए हादसे पर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. शीर्ष अदालत ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए घटना को 'आंखें खोलने वाली' बताया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि, कोचिंग सेंटर 'डेथ रूम' बन गए है और छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आपको बता दें कि, 27 जुलाई को बारिश से रोड पर एकत्रित हुआ पानी राव IAS के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में भर गया. करीब 5-10 मिनट में 7-8 फुट तक पानी भर गया जिसमें डूबने से तीन छात्रों को मौत हो गई. इस घटना के बाद से मानकों के हिसाब से व्यवस्था न करने को लेकर प्रतियोगी छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं.