पांडियन की पॉलिटिक्स में फंसी IAS पत्नी सुजाता, चुनाव आयोग ने लिए एक्शन जानिए क्या है पूरा मामला  

आईएएस रहते हुए पांडियन 12 साल तक सीएम नवीन पटनायक की ड्यूटी में थे. नवीन पटनायक से लगाव के कारण ही उन्होंने सिर्फ 23 साल की सर्विस के बाद वीआरएस ले लिया और नवीन पटनायक की पार्टी ज्वाइन कर ली.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Odisha Politics: ओडिशा के चुनाव में चुनाव आयोग(ECI) ने बड़ा खेल कर दिया है. प्रदेश के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रैट रहे और अब नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के नंबर 2 नेता वीके पांडियन की पत्नी सुजाता राउत कार्तिकेयन पर ECI की गाज गिरी है. सुजाता पर बीजू जनता दल(बीजेडी) की एजेंट होने का आरोप लगा है. आरोप ये है कि, सुजाता 'मिशन शक्ति विभाग' के सचिव पद का इस्तेमाल बीजेडी के पक्ष में वोटरों को प्रभावित करने का काम कर रही थीं. चुनाव शुरू होने के बाद किसी अफसर का ऐसा बर्ताव सर्विस रुल के सख्त खिलाफ माना जाता है. चुनाव आयोग ने सुजाता कार्तिकेयन को मिशन शक्ति विभाग से हटाकर ऐसे विभाग में ट्रांसफर करने का आदेश जारी है जिसकी कोई पब्लिक डीलिंग न हो. मतलब सुजाता पांडियन की पोस्टिग ऐसे पद पर होगी जिसका जनता से मेलजोल न के बराबर होगा.