लोकसभा चुनाव में रोहिणी, बांसुरी, यशस्विनी और श्रेया इन चार बेटियों पर है सबकी नजरें, आप भी जानिए 

रोहिणी आचार्य बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. रोहिणी आचार्य तब शूरखियों में आई थीं जब उन्होंने अपने पिता को किडनी दान दे दिया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election: देश भर में चुनाव का माहौल अपने चरम पर है. 7 चरणों के इस चुनावी खेल में 4 चरणों का मतदान हो चुका है. पांचवें चरण के लिए वोटिंग 20 मई को होगा. नतीजे 4 जून को आएंगे. पांचवें चरण में कई प्रमुख नेताओं की बेटियां अपने पिता की विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में हैं. चार प्रमुख बेटियां – रोहिणी आचार्य, बांसुरी स्वराज, यशस्विनी सहाय और श्रेया वर्मा की उम्मीदवारी से यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी शिक्षा और क्षमता से अपने पिता से भी आगे बढ़ने का हौसला रखती हैं. आइए आपको बताते हैं इनके बारे में.