महंगाई, बेरोजगारी, 2024 के चुनाव… एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने की सब पर बात
जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में पहुंचे हैं, उसकी शैली बदल गई है. बड़े स्तंभों वाले प्रवेश-द्वार से खुलते एक लंबे गलियारे में कई कमरे हैं, जो बैठकों के लिए हैं. मोर और पक्षियों की दो पेंटिंग प्रधानमंत्री की स्टडी-रूम की शोभा बढ़ा रही हैं.
ADVERTISEMENT

PM Narendra Modi Interview to India Today Group
PM Modi Exclusive Interview: जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में पहुंचे हैं, उसकी शैली बदल गई है. बड़े स्तंभों वाले प्रवेश-द्वार से खुलते एक लंबे गलियारे में कई कमरे हैं, जो बैठकों के लिए हैं. मोर और पक्षियों की दो पेंटिंग प्रधानमंत्री की स्टडी-रूम की शोभा बढ़ा रही हैं. उनकी कमरे में बगल में रखी मेज खाली है, और बगल की एक टेबल पर कंप्यूटर रखा है. यहीं 26 दिसंबर को फौजियों जैसे हरे रंग की ब्रास-बटन वाली जैकेट पहने हुए उन्होंने इंडिया टुडे के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरपर्सन अरुण पुरी, वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से खास बातचीत की.