कमलनाथ बोले, राजीव गांधी ने खुलवाया था राम जन्मभूमि का ताला, क्या हुआ था एक फरवरी 1986 को?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान चर्चा में है. कमलनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान बाबरी और राम मंदिर का जिक्र किया है.
ADVERTISEMENT

कमलनाथ ने एक चुनावी रैली के दौरान राम मंदिर ताला खुलवाने का श्रेय राजीव गांधी दिया.
न्यूज तकः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान चर्चा में है. कमलनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान बाबरी और राम मंदिर का जिक्र किया है. कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी को भूलना नहीं चाहिए कि राम जन्मभूमि का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलावाया था. कमलनाथ इस वक्त बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निशाने पर हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कमलनाथ इतिहास की किस घटना का जिक्र कर रहे हैं.