पत्नी की जमीन से फंसे कर्नाटक CM सिद्धारमैया, अब DK के लिए बन रहा चांस, जानिए कैसे?

CM Siddaramaiah land controversy: यह विवाद इसलिए बढ़ भी गया क्योंकि सिद्धारमैया के अलग-अलग चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी में मिसमैच है. 2013 के चुनाव सिद्धारमैया के चुनावी हलफनामे में पार्वती की जमीन का खुलासा नहीं किया गया था. 2018 में जिक्र हुआ तो मीन की कीमत सिर्फ 25 लाख बताई गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Karnataka CM Siddaramaiah: साल 2023 में कर्नाटक की राजनीति पलटी थी. कांग्रेस और बीजेपी के बीच हुए कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की. बीजेपी को हराने का क्रेडिट पार्टी अध्यक्ष डीके शिव कुमार को गया. हालांकि सीएम की कुर्सी सिद्धारमैया को मिली जिससे वो गदगद हो गए. मुख्यमंत्री बनने के बाद सिद्धारमैया तब और गदगद हो गए जब उनकी पत्नी बीएम पार्वती ने उन्हें महंगी वाली राडो वॉच गिफ्ट की थी.