चुनाव लड़ रहे BJP के 435 उम्मीदवारों में 106 पैराशूट कैंडिडेट! UP में उतरे सबसे ज्यादा दलबदलू

बीजेपी ने यूपी में इस बार 80 में से 74 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें है. इन 74 उम्मीदवारों में से 23 उम्मीदवार ऐसे है जो 2014 के बाद से बीजेपी में शामिल हुए है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BJP Parachute Candidate: देश में जब कभी भी चुनाव होते है हमें एक ट्रेंड जरूर देखने को मिलता है. वो ट्रेंड है नेताओं के पार्टियां बदलने का. वैसे तो अपने फायदे-नुकसान को देखते हुए नेता हमेशा ही पार्टियां बदलते रहते हैं लेकिन चुनावी मौसम में पाला बदलने की दर तेज हो जाती है. वैसे तो इसके कई सारी वजहें होती है लेकिन चुनाव में टिकट न मिलना एक बड़ी वजह मानी जाती है. ऐसे ही नेताओं के पार्टियां बदलकर बीजेपी में शामिल होने को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट छापी है. इस रिपोर्ट में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के उम्मीदवारों के लेकर दिलचस्प बातें सामने आई है. आइए आपको बताते हैं इस रिपोर्ट की खास बातें.