तमिलनाडु में फाइनल हुआ कांग्रेस-DMK गठबंधन, क्या अपना पिछला प्रदर्शन दुहरा पाएगा ये अलायंस?

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' खत्म होते ही कांग्रेस और DMK ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अनाउंस कर दिया. यात्रा में होने की वजह से राहुल व्यस्त थे लेकिन बिना राहुल गांधी के शामिल हुए भी कांग्रेस और DMK नेताओं ने बिना हील-हुज्जत के फॉर्मूला बना लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress-DMK Alliance: तमिलनाडु के सीएम और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(DMK) चीफ एमके स्टालिन राहुल गांधी के पक्के दोस्त हैं. कांग्रेस और उनका गठबंधन इस वक्त मझधार में है लेकिन स्टालिन ने अपनी दोस्ती पर आंच नहीं आने दी. न बीजेपी के चक्कर में फंसे, न कांग्रेस का साथ छोड़ा. उनकी लाइन-लेंथ, फ्रीक्वेंसी कहीं एक इंच इधर-उधर नहीं हुई. वैसे स्टालिन, राहुल गांधी को 'माई डियर ब्रदर' कहते है. कुछ ऐसी ही दोस्ती देखी गई तमिलनाडु में सीटों के बंटवारें में. तमिलनाडु की 39 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' खत्म होते ही कांग्रेस और DMK ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अनाउंस कर दिया. यात्रा में होने की वजह से राहुल व्यस्त थे लेकिन बिना राहुल गांधी के शामिल हुए भी कांग्रेस और DMK नेताओं ने बिना हील-हुज्जत के फॉर्मूला बना लिया. बाकायदा अग्रीमेंट बना है जिसे स्टालिन ने कांग्रेस नेताओं के साथ जारी किया.